फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन में गड़बड़ी का आरोप

Tue, 14 Apr 2015 12:04 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन में लाभार्थियों का गलत चयन का आरोप लगाकर जमुनिया आसपुर के ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सरकारी नौकरीपेशा लोगों को भी पेंशन दिए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


पूरनपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत जमुनिया आसपुर के ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि सर्वे होने के बाद भी गरीबों और जरूरत मंदों को सूची में शामिल नहीं किया गया है। जबकि पक्के मकान, टैक्टर, सरकारी नौकरी वालों, मिनी प्लांट और चार चार एकड़ जमीन वालों को सूची में शामिल कर लाभ दिया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से की तो दोनों ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने इसकी शिकायत तहसील दिवस में भी की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने गलत तरीके से बनाई गई सूची निरस्त कर पात्रों को योजना में शामिल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में मोहनलाल, भगवानदास, ओमप्रकाश, रामसहाय, कृष्णपाल, शंकरलाल, पोथीराम, गंगाराम सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें