मोहल्ला पटेल नगर की दोनों जीनियस बहनों ने दो अप्रैल को गुवहाटी (असम) के एक न्यूज चैनल पर हुए आसाम सुपर किड्स मुकाबले में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के सटीक जवाब देकर 10 हजार रुपये का पुरस्कार जीतीं हैं।
मोहल्ला पटेल नगर निवासी दिग्विजय सिंह की सात वर्षीया पुत्री हनी सिंह और पांच वर्षीया हंसी सिंह काफी होनहार हैं। ये दोनों बहनें अब तक देश के विभिन्न शहरों में आयोजित हुईं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में काफी पुरस्कार जीत चुकी हैं। इन होनहार बहनों ने दो अप्रैल को गुवहाटी (असम) के एक न्यूज लाइव चैनल पर हुए आसाम सुपर किड्स मुकाबले में सामान्य ज्ञान के तमाम प्रश्नों के सटीक जवाब देकर 10 हजार रुपये की पुरस्कार जीती है।
इस कार्यक्रम में मुख्य एंकर की भूमिका जरीफ खान ने और सह एंकर की भूमिका गूगल व्यॉय कौटिल्य पंडित ने निभाई। ये बहनें गुवहाटी तक अपनी मां सीमा कुमारी और पिता दिग्विजय सिंह के साथ फ्लाइट से पहुंची थी।