फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सेंटरों में नहीं हुई खरीद...केंद्र प्रभठरियों त्नको नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गेहुूं खरीद के दूसरे दिन क्रय केंद्रों पर खरीद तेज हो गई। डिप्टी आरएमओ ने कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। दो क्रय केंद्रों पर खरीद न मिलने पर केंद्र प्रभारियों को नोटिस दिए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में बुधवार को पहले दिन 124 क्रय केंद्रों पर मात्र 47 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद हुई। मात्र 66 किसानों का गेहूं खरीदा गया। इधर गेहूं खरीद के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को डिप्टी आरएमओ डॉ. अविनाश झा ने कलीनगर क्षेत्र के कल्लिया कुरैया स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां खरीद होते मिली। वहीं पूरनपुर मंडी समिति परिसर में सड़क पर गेहूं फैला पाया गया। गेहूं किसका है, डिप्टी आरएमओ को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने मंडी सहायक को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने किसान का गेहूं होने पर टोकन जारी करने को कहा और यदि गेहूं किसी आढ़ती और बिचौलिया का है तो उसे सीज कर कार्रवाई की जाए। इस दौरान पीसीएफ और मार्केटिंग के क्रय केंद्र पर खरीद न होने पर केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किए। उन्होंने पूरनपुर मंडी में ही उन्होंने दो क्रय केंद्रों को परिसर से बाहर लगाने के निर्देश दिए। डिप्टी आरएमओ डॉ. अविनाश झा ने ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गेहूं खरीद तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे दिन गेहूं खरीद बढ़ी है। जल्द ही सभी 124 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें