बीसलपुर के शक्ति पीठ में यज्ञ करते श्रद्धालु।संवाद
बीसलपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा संचालित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को गायत्री यज्ञ हुआ। यज्ञ में परिजनों ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ परिब्राजक राजेंद्र कुमार ने संपन्न कराया।
गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि नवयुग के निर्माण में गायत्री परिवार पूरे विश्व में रचनात्मक आंदोलन चलाकर जन-जन तक प्रचार प्रसार कर रहा है। परिक्रमा, जयघोष, आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में देवकी नंदन, प्रताप सिंह, रामपाल गंगवार, अनोखेलाल, प्यारेलाल, ऋषिपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, सरला देवी, कांति देवी, गंगा देवी, विंदेश्वरी गुप्ता और गुड़िया का विशेष सहयोग रहा। संवाद