फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीदास व देवरंजन बने मिस व मिस्टर फेयरवेल

Tue, 28 Jul 2015 11:03 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल कॉलेज में हुई फेयरवेल पार्टी में बीबीए की गौरीदास मिस फेयरवेल व देवरंजन विश्वास मिस्टर फेयरवेल चुने गए। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कॉलेज में मंगलवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता ने मां सरस्वती के चित्र के दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर की प्रिंसी ने गीत व गुड्डू ने मनमोहक डांस प्रस्तुत किया। वन मिनट प्रतियोगिता में आदेश कुमार व धर्मेंद्र कुमार ने बाजी मारी। छात्र संजय वर्मा ने गीत व प्रवक्ता सुदीप्तो देव ने नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों की यादों को ताजा किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने गीत, चुटकले, कविताएं भी सुनाई। मिस्टर एंड मिस फेयरवेल प्रतियोगिता के कई राउंड आयोजित किए गए। जिसमें विद्यार्थियों ने रैंप वॉक व कैटवॉक किया। परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें बीबीए की गौरीदास मिस फेयरवेल व बीसीए के देवरंजन विश्वास मिस्टर फेयरवेल चुने गए। समापन पर बीसीए व बीबीए के सीनियर्स को बीसीए व बीबीए के जूनियरों से विदाई दी। तनुज सक्सेना, राजपाल गंगवार, राजेंद्रपाल, रविशंकर, इलियास अहमद, देवेंद्रपाल, गिरीश कुमार, देवेंद्र प्रकाश, अश्विनी भटनागर, नितिन कुमार, सूबिया आरिफ, वर्तिका वर्मा, सोनिया सिंगला, श्रुति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें