बाबा जय गुरुदेव के समर्थकों ने सोमवार को शहर में शाकाहार और गौरक्षा अभियान प्रचार यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान समर्थक शाकाहार बनने और गौरक्षा करने की अपील कर रहे थे।
शहर के रामलीला मैदान में सोमवार को तमाम जय गुरुदेव समर्थक एकत्र हुए। यहां से उन्होंने शाकाहार व गौरक्षा अभियान प्रचार यात्रा शुरू की। यात्रा उपाधि कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा, स्टेडियम रोड, सुनगढ़ी तिराहा, गैस चौराहा, गीता मंदिर, नौगवा रेलवे क्रासिंग, आसाम रोड चौराहा होते हुए लौटकर रामलीला मैदान में समाप्त हो गई। यात्रा के दौरान समर्थक गौ हत्या करने को फांसी देने, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते चल रहे थे। यात्रा में जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण, महासचिव सुंदरलाल, उपाध्यक्ष चतुरबिहारी शर्मा, डॉ. मंगली प्रसाद मौर्य, रामाधार मिश्रा, हरिओम गंगवार, लालाराम गंगवार, रामदुलारे गंगवार, रामचंद, फूलचंद, कढेराम, कालीचरन प्रजापति, मोहनलाल वर्मा समेत तमाम महिला व पुरुष समर्थक शामिल रहे।
संगत कार्यकर्ताओं ने निकाली शाकाहारी रैली
चुर्रासकतपुर। जयगुरुदेव संगत के कार्यकर्ताओं नेे सोमवार को आठ गांवों में शाकाहार रैली निकाली। गांव से सोमवार को शाकाहार रैली का शुभारंभ किया गया। रैली सोरहा, खकूमा, रिछोला घासी, ललौर गुजरानपुर, किशनी, परेवा और मितेपुर में पहुंची। जय गुरुदेव समर्थक हाथों में पट्टिकाएं लेकर लोगों को शाकाहार के प्रति प्रेरित कर रहे थे। रैली में मुनीश पाल, रामनरेश, बृजेश कुमार, वागेश कुमार, रामनिवास, धर्मपाल, रामवीर, सर्वेश कुमार, धनपाल, रामनाथ, रामकिशोर, शिवकुमार आदि शामिल रहे।