फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष, दो तस्करों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद गोकशी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर तस्करों ने मीरपुर ग्रंट गांव में गन्ने के खेत में गोवंश की हत्या की और मांस लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। मामले में रसायाखानपुर के दो तस्करों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर ग्रंट में सोमवार तड़के गांव के कुछ लोग खेतों में गए तो वहां पशुओं के अवशेष पड़े देखे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर गन्ने के खेत में तस्करों ने गोवंशीय पशु की हत्या कर दी। उनका मांस तस्कर अपने साथ ले गए, जबकि अवशेष खेत में ही फेंक गए। सूचना पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों का परीक्षण कराया गया तो गोवंशीय पशु के होने की पुष्टि हुई। उन्हें खेत में ही गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया गया। इससे पहले भी गन्ने के खेतों में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिल चुके हैं। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि दारोगा हरिशंकर यादव की तरफ से गांव रसायाखानपुर निवासी निसार और रेहान पर गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें