फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तालाब में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से भड़के गौरक्षा हिंदू दल के कार्यकर्ता, किया हंगामा

Sat, 06 Dec 2025 05:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य में शनिवार को उस वक्त आक्रोश फैल गया, जब गांव के पास तालाब में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले। सूचना पर पहुंचे गौरक्षा हिंदू दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य से लगभग 500 मीटर दूर तालाब के पास प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से शनिवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे गौ रक्षा हिंदू दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ सदर नताशा गोयल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक टीम और पशु चिकित्सकों ने जांच कर सैंपल लिए। अधिकारियों ने जल्द खुलासे के लिए टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन


गांव के निकट स्थित तालाब में प्रतिबंधित पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने गौ रक्षा हिंदू दल को दी। इसपर संगठन के तहसील उपाध्यक्ष हेमंत मौर्य, जिला मंत्री जितेंद्र मौर्य, सुधांशु पाठक, मनीष मौर्य, फूलचंद, दिनेश वर्मा, मनोज और अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में रोष देखा गया। लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी डायल 112 और थाना जहानाबाद को दी। 

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विश्नोई पुलिस बल के साथ पहुंचे, जबकि थोड़ी देर बाद सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल भी मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक टीम और पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर जांच कराई गई और सैंपल सौंपे गए। जबकि बाकी अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। घटना को लेकर करीब दो घंटे तक मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। इधर, गौ रक्षा हिंदू दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरातघर में शादी कार्यक्रम में घुसने की कोशिश
घटना स्थल के निकट करीब पांच सौ मीटर दूर एक बरातघर स्थित है। शनिवार को बरातघर में समुदाय विशेष का एक शादी कार्यक्रम चल रहा था। प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर पहुंचे गोरक्षा हिंदू दल के कार्यकर्ता वहां एकत्र हुए और विरोध करते बरातघर के पास पहुंच गए। कार्यकर्ता शादी कार्यक्रम में अंदर जाने का प्रयास करने लगे। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोका। इसपर कार्यकर्ता पुलिस टीम से भिड़ने लगे, नोकझोंक भी हुई। सीओ सदर के समझाने पर कार्यकर्ता माने और वहां से हटे। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से कुछ देर तक पुलिस वहां तैनात रही।

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मौका मुआयना कर स्थिति को परखा गया है। एक पशु के अवशेष मिलने की बात सामने आई है। टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। मामले में क्राइम ब्रांच, एसओजी और थाना पुलिस को मामले के लिए खुलासे के लिए लगाया गया है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें