जिला पूर्ति
अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीम ने न्यूरिया थाना क्षेत्र के
गांव पिपरिया अगरू में छापा मारा। इस दौरान एक व्यक्ति छोटे सिलेंडरों में
गैस भरते पकड़ लिया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक
वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
डीएसओ रमन मिश्रा को
सूचना मिली कि पिपरिया अगरू गांव में बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में
गैस भरने के बाद बेची जा रही है। उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार को पूर्ति
निरीक्षक दिलीप कुमार ने स्टाफ के साथ पिपरिया अगरू गांव में छापा मारा और
दुकान में गैस रिफलिंग कर सत्यदेव को रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने सत्यदेव के
साथ गैस रिफलिंग का सामान भी कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपी को
न्यूरिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके खिलाफ पूर्ति निरीक्षक
ने तहरीर दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सत्यदेव के खिलाफ आवश्यक
वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।