खादी महोत्सव में जावेद ग्रुप के नन्हें डांसरों ने अपनी प्रतिभा से धमाल मचाया। बच्चों का डांस देख दर्शकों ने तालियां बजाकर हौसला आफजाई की।
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से जयसंतरी मंदिर मैदान में चल रहे खादी महोत्सव में बुधवार की रात जावेद नाइट का आयोजन किया गया। शहर के डांसर जावेद एवं उनके नन्हें शार्दिगों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता लोकेंद्र बहाुदर सिंह ने दीप जलाकर किया जबकि अध्यक्षता टीएच खान ने की। जावेद के नन्हें डांसर सौमित्र, कपिल, दाइम, हसन, नमन, अभिमन्यु, स्वयं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद असमिता, महिमा, तनिष्का, पलक, आयरा, अल्वी, वंशिका, ने चिट्टिया कलाइयां पर नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में आदिवासी नृत्य, ताल से ताल मिला, बॉस की पार्टी, पे्रम रतन धन पायो, बूमबूम, मणिपुरी, सहित कई फिल्मी और लोकगीतों पर नन्हें मुन्नों ने अपनी पैरों की थिरकन से लोगों का मनमोहा। अंत में जावेद ने स्वयं भी अपने कलाकारों के साथ नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। इस मौके पर मोहम्मद आरिफ, अमिताभ अग्निहोत्री, संजीव मिश्रा, जुबैर, कलीम अतहर, राजेश वाजपेई सहित कई लोग थे।