फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

Thu, 15 Sep 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
प्रतिमाओं का विसर्जन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 गणेश चतुर्थी से विभिन्न स्थानों पर चल रहे उत्सव में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का श्रद्धाभाव से विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान शोभायात्राएं निकाली गई। गणेश भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई वहीं बीसलपुर में मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं भी हुई।
विज्ञापन

शहर के राजा बाग कॉलोनी व मधुबन कॉलोनी से एक साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्राएं प्रारंभ हुईं। बैंडबाजों की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाकर नाचते गाते श्रद्धालु सिंहासन पर सजी प्रतिमाओं के आगे चल रहे थे।  इसके साथ कुछ युवा फूलों की होली भी खेल रहे थे। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान की आरती उतारकर पूजन किया। स्टेशन रोड से विभिन्न मार्गों पर होती हुई यात्रा गौहनिया तालाब पहुंची। यहां अलग अलग स्थानों से आई प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यहां वीरेंद्र पाल सिंह, अभिषेक, सुमित, मयंक, सोनू, प्रतीक, मीना, उमेश, धर्मेन्द्र, दानवीर, महेंद्र सिंह, अंश, अंकित, प्रियंका, शशी, सोनी, शीला, संजय मिश्रा, बंटी, शिवकुमार, नीलम, सुमित गंगवार, कुसुम, कमल, ब्रजेश सहित कई लोग थे। गणेश चौथ मेले में स्थापित गणेश प्रतिभा का भी देरशाम गौहनिया तालाब में विसर्जन कर दिया गया।
बीसलपुर। श्री राम जानकी मंदिर से शुरू हुई यात्रा में भगवान गणेश की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मांर्गों से होती हुई कटना नदी पहुंची। इस दौरान यात्रा का कई जगह पुष्पा वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही यात्रा के संग चल रहे श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। यात्रा के मार्गों पर आयोजकों ने प्रमुख चौराहों पर रुपयों भरी मटकियां काफी ऊंचाई पर टांग रखी थीं। साहसी युवकों ने एक दूसरे के ऊपर खड़े होकर बमुश्किल मटकियां तोड़ीं और उनमें रखी धनराशि प्राप्त की। कटना पुल के पूजन के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। इसमें राकेश माथुर, मुकेश सिंघानिया, सूर्य प्रकाश मिश्रा, सत्यप्रकाश, कौशल बाजपेई, डॉ सुरेंद्र गंगवार, दिलीप दुबे, सोनू मिश्रा, कन्हैया भारद्वाज, प्रकाश मराठा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें