फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा में जमकर थिरके बप्पा के भक्त, गुलाल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत मंगलवार को कस्बे में गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाया और भजनों पर थिरके।
विज्ञापन

युवा जागृति मंच के तत्वावधान में दो सितंबर को कस्बे में नौ दिवसीय गणेश महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया था। पहले दिन आचार्य पंडित मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने विधि विधान से वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजन कराया था। मंगलवार को आयोजन स्थल से गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा गोपी कॉलोनी होते हुए प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, मेन रोड, विकास खंड कार्यालय के सामने निकलती हुई नवाबगंज मार्ग, ग्राम गाजीपुर कुंडा पहुंची। जहां भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजन के बाद विसर्जन किया गया। भक्तों ने खूब गुलाल उड़ाया। बप्पा के भजनों पर भक्त थिरकते हुए चलते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा के लिहाज से इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

भक्तों ने ग्रहण किया बप्पा का प्रसाद
बीसलपुर। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में नगर के जानकी रतन मंदिर में मंगलवार को वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। इसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। भंडारा देर शाम तक चला। इस मौके पर लखनलाल मिश्रा, प्रकाश मराठा, राकेश बाथम, बासु पाठक, पारुल गुप्ता आलोक नगाइच समेत कई लोग सेवा कार्य में जुटे रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें