श्री गणेश चौथे मेले में रात हुए श्री खाटू श्याम कीर्तन में भजन गायक
केके तिवारी के भजनों की धूम रही। पंडाल खाटू श्याम के जयकारों से गूंज
उठा। वहीं महाराष्ट्र मित्र मंडल के तत्वावधान में चल रहे श्री गणेश
चतुर्थी महोत्सव के तहत द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में भंडारा हुआ।
युवा
जागृति परिषद के तत्वावधान में रामलीला मैदान में चल रहे मेले में शाम में
नाटक मंडली के कलाकारों ने रूप बसंत नाटक का मंचन किया। देर शाम श्री खाटू
श्याम कीर्तन शुरू हुआ। कीर्तन का शुभारंभ अधिवक्ता जेपी पांडेय ने दीप
जलाकर किया। कीर्तन में नैनीताल से आए भजन गायक केके तिवारी ने अंबे है
मेरी मां..., साईं नाथ मेरे बिगड़े काम बना दे... आदि भजन सुनाकर वाहवाही
लूटी। उन्होंने वर्तमान परिवेश पर रचित भाई भाई को देता है जहर... सुनाकर
सामाजिक बुराइयों पर तंज कसे। इस दौरान पूरा पंडाल श्री खाटू श्याम के
जयकारों से गूंजता रहा।
रात करीब साढ़े बारह बजे आरती के साथ कीर्तन
कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी,
चेतन शर्मा, राम नरायन, जगदीश रावत, हरीश रावत, सुशील तिवारी, मनोरमा देवी,
पंकज गोपाल, दिवाकर, सचिन समेत बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
अध्यक्ष ने बताया कि 25 सितंबर को मां ज्वाला देवी का ज्योति जागरण होगा।
इसमें उत्तराखंड के राजीव तूफानी को आमंत्रित किया गया है।
इधर पीलीभीत
व महाराष्ट्र मित्र मंडल के तत्वावधान में चल रहे श्री गणेश चतुर्थी
महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को श्री द्वारिकाधीश मंदिर में विशाल भंडारा
हुआ। जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक
राजेश विचले, दीपक मराठा, गणेश मराठा, दीपक मराठा आदि शामिल रहे।
000
धूमधाम से हुआ मटकी विसर्जन
शहर
के सटे ग्राम बरहा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को समापन हो
गया। समापन पर मटकी विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा बरहा रेलवे
क्रासिंग, स्टेशन चौराहा, चीनी मिल रोड होते ही गौहनिया तालाब पहुंची। यहां
विधि विधान से मटकी विसर्जन हुआ। इस मौके में कृष्ण कुमार वर्मा, राजेंद्र
कुमार, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, नरेश कुमार, नत्थूलाल, महेश,
हरीशबाबू आदि शामिल रहे।