फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चौथ मेला रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न

Thu, 08 Oct 2015 11:08 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में चल रहे श्री गणेश चौथ मेले का बुधवार देर शाम रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में पुरस्कार भी बांटे गए।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान में चल रहे मेले के समापन समारोह का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर, एसपी जवाहर, सिटी मजिस्ट्रेट जेके शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। समारोह में प्रतिभागियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसएसबी जवानों का नेपाली डांस व रजत ग्रुप द्वारा पेश की गई मां काली की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
जूनियर राजपाल यादव का कार्यक्रम भी बेहद सराहा गया। समापन पर मेले में हुई प्रतियोगिताओं के विजेता व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डीएम ने भविष्य में होने वाले आयोजनों में भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। परिषद के पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने सभी आभार जताया। इस मौके पर हरिकिशोर रावत, अभिषेक, रवि शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें