युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में चल रहे श्री गणेश चौथ मेले का बुधवार
देर शाम रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में
पुरस्कार भी बांटे गए।
शहर के रामलीला मैदान में चल रहे मेले के समापन
समारोह का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर, एसपी जवाहर, सिटी मजिस्ट्रेट जेके
शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। समारोह में प्रतिभागियों ने
रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसएसबी जवानों का नेपाली डांस व रजत ग्रुप
द्वारा पेश की गई मां काली की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
जूनियर
राजपाल यादव का कार्यक्रम भी बेहद सराहा गया। समापन पर मेले में हुई
प्रतियोगिताओं के विजेता व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को
भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डीएम ने भविष्य में होने वाले आयोजनों में
भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। परिषद के पदाधिकारियों व अन्य
कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
समापन पर अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने सभी आभार जताया। इस मौके पर हरिकिशोर रावत, अभिषेक, रवि शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।