फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर प्रस्ताव कार्य कराने के आरोप पर हंगामा

Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बगैर प्रस्ताव कार्य कराने के आरोप पर हंगामा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में बगैर प्रस्ताव पास कराए निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हंगामा किया। इस पर बीडीओ ने नियमानुसार प्रस्ताव होने पर निर्माण कार्य कराने की जानकारी देते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में कई विभागों के अफसरों के नदारद रहने से कुछ बिंदुओं पर चर्चा नहीं की जा सकी। कई सदस्यों ने विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव सौंपे। 
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख राजप्रीत कौर की अध्यक्षता में नगर के एक बारात घर में हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य सिराज अहमद खां, शाहिद खान संजय और कुछ अन्य सदस्यों ने पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि पर हंगामा किया। हंगामा कर रहे सदस्यों का कहना था कि पिछली बैठक में मात्र शपथ ग्रहण हुआ था। बैठक में निर्माण कार्यों को लेकर कोई प्रस्ताव पास नहीं हुए थे। बगैर प्रस्ताव पास कराए पुलिया निर्माण सहित अन्य कार्य कराए गए। बैठक नियमानुसार निर्धारित समय पर न कराने का भी आरोप लगाया। बीडीओ सतीश पांडेय ने हंगामा कर रहे सदस्यों को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में ही बैठक हुई थी। बैठक में मौजूद रहे सदस्यों, प्रधानों ने हस्ताक्षर किए थे और विकास कार्य कराने को लेकर प्रस्ताव दिए। इसके तहत नियमानुसार कार्य कराए जा रहे हैं। बीडीओ सतीश पांडेय ने इसके अलावा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने स्वास्थ्य विभाग की, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी ङ्क्षसह ने पशु पालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अंत में ब्लाक प्रमुख राजप्रीत कौर ने लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सदस्य और प्रधान सहयोग दें। दो साल में पूरे ब्लाक क्षेत्र में विकास कराया जाएगा। संचालन एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह चौहान ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य रामऔतार हिटलर, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, हरेंद्र सिंह, आशुतोष दीक्षित, वेदप्रकाश तिवारी, सुखविंदर कौर, शिवानी सिंह, ख्यालीराम, अजय कुमार मिश्रा, अनूप कुमार सिंह, मिथलेश कुमारी, राजबहादुर आदि प्रधान थे। बीडीसी सदस्य शाहिद खान, सरजील खान सहित कई सदस्यों ने विकास कार्य कराने को लेकर ब्लाक प्रमुख को पत्र सौंपे। 
इन बिंदुओं पर नहीं हुआ विचार
पूरनपुर। बीडीसी की बैठक में सहकारिता कार्यक्रम, समाज कल्याण द्वारा संचालित योजनाओं, कृषि योजना, बाल विकास परियोजना, विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, राशन वितरण प्रणाली की जानकारी एजेंडा में शामिल थी, लेकिन उक्त विभागों के अफसरों के बैठक में न पहुंचने पर उक्त बिंदुओं पर कोई विचार नहीं हो सका। जबकि अधिकांश बिंदुओं पर बीडीओ ने ही जानकारी दी। विभिन्न विभागों के अफसरों के नदारद रहने से प्रधान और सदस्यों में रोष देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें