फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए टीम ने लिए दो नमूने, एक व्यापारी को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एफएसडीए टीम ने डीएम के निर्देश पर बुधवार को छापे मारे। इसमें दो दुकानों से खाद्य पदार्थ के नमूने लिए गए, जबकि एक जगह खामियां मिलने पर व्यापारी को नोटिस जारी किया गया। टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि जहानाबाद के निश्रा गांव में बरकाती किराना स्टोर से बेसन का नमूना लिया गया। अमरिया के अरफात किराना स्टोर से दलिया का नमूना लिया गया है। इसको परीक्षण के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ललौरीखेड़ा में गणेश जनरल स्टोर का निरीक्षण किया गया। इसमें खाद्य पदार्थ एक साथ रखे पाए गए। डस्टबिन भी दुकान पर नहीं था। व्यापारी चेतन स्वरूप कोई खाद्य पंजीकरण नही दिखा सका। दुकान पर साफ सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नही मिली है। व्यापारी को नोटिस दिया गया है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें