फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रूट्स डे के रूप में मनाया वेलेंटाइन डे

Sun, 15 Feb 2015 12:08 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनहर पब्लिक स्कूल में वेलेंटाइन डे फ्रूट्स डे के रूप में मनाया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न फलों का स्वाद चखा।
विज्ञापन


विद्यालय में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में बच्चे विभिन्न फलों की वेशभूषा में पहुंचे। बेनहर किड्स वर्ल्ड की प्राइमरी इंचार्ज करिश्मा सैहमी ने कहा कि स्वास्थ्य की रक्षा के लिए आहार में नियमित रुप से फल जरूर शामिल करना चाहिए। फल खाने से हमें न केवल मिनरल्स ओर विटामिन मिलते हैं बल्कि शरीर को बीमार बनाने वाले फ्री रेडिकल्स को समाप्त करने वाले एंटी ऑक्सीडेंट भी मिलते हैं। शिक्षिका मोहिनी उपाध्याय व रीना सक्सेना के निर्देशन में गर्वित, हमदान, नोमान, आराध्या, देवांश फलों की वेशभूषा में पहुंचे और फलों की विशेषता बताई।

 चार्मी, अनामिका, राधिका, वृंदा, निशांत, मोहम्मद दाईम, नित्या, विधान, अंगद, कायनात, अदीबा, अंशुल, ओजस, शुभी, पावनी, अर्थव, भूमिका, मानविक, बख्शलीन, अक्षरा, अरसिल, रिजा, सोहम, हरसिमरत, सौगात, ओम, स्पर्श, लक्ष्य आदि ने फलों पर आधारित कविताएं सुनाई और क्विज में भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने फलों का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फलों के छिलके को कम्पोस्ट बनाने के लिए  िइको क्लब कैप्टन श्रेष्ट प्रताप सिंह ने सहयोगियों की मदद से कम्पोस्ट पिट में डाला। इस मौके पर एक्टिविटी इंचार्ज नितिन कौशिक, शिक्षिका नीलू, नेहा, रमन, प्रिया, अलखवा, सुनैना, गीता, रीता, पूजा, ज्योत्सना, रिचा, प्रियंका, रीना, कल्पना, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें