फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बहनों को रोडवेज में मुफ्त सफर, रोडवेज ने 10 अतिरिक्त बसें लगाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संकट के बावजूद योगी सरकार ने इस बार भी रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बस में मुफ्त सफर करने का मौका दिया है। स्थानीय रोडवेज डिपो ने बहनों की सहूलियत के लिए लोकल रूटों पर दस अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। रविवार आधी रात से सोमवार आधी रात तक मुफ्त सफर करके बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी। इन बसों को पहले सैनिटाइज कराया जाएगा। उसके बाद सामाजिक दूरी का भी पालन होगा।
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार रक्षाबंधन के दिन बहनों को परिवहन निगम की बसों से मुफ्त सफर का तोहफा तीन साल से देती आ रही है। इस बार भी कोरोना महामारी के बीच सीएम योगी ने बहनों को रक्षाबंधन के दिन रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कराने के निर्देश दिए हैं। परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के मुताबिक रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक महिलाओं को रोडवेज बस में किराया नहीं देना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश डिपो की बसें उनसे किराया नहीं लेंगी।
इधर, ट्रेनों का संचालन बंद होने से बहनों के उनके गंतव्य तक पहुंचाने का सारा दारोमदार रोडवेज बसों पर ही है। इसे देखते हुए स्थानीय डिपो ने रक्षाबंधन के दिन लोकल रूटों जैसे, पूरनपुर, बीसलपुर, बिलसंडा, खजुरिया, मझोला और माधोटांडा पर दस अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। बसों के संचालन की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई। स्थानीय रोडवेज डिपो द्वारा इस वक्त कोरोना महामारी के बीच मात्र 50 बसों का ही संचालन किया जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन 60 बसें संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देेश पर रक्षाबंधन के दिन महिलाएं परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। महिलाओं को कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर लोकल रूटों पर 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। -विजय गंगवार, एआरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें