फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच से 18 अगस्त तक कोटे पर बंटेगा निशुल्क राशन, कोटेदारों के लिए निर्देश जारी

Sun, 02 Aug 2026 04:36 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में अगस्त माह का निशुल्क खाद्यान्न पांच से 18 अगस्त तक बांटा जाएगा। इसे लेकर कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण पांच अगस्त से शुरू होगा। खाद्यान्न के वितरण की अंतिम तिथि 18 अगस्त है। 
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक, अंत्योदय प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं, 21 किलो चावल और पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट दो किलो गेहूं, तीन किलो चावल दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- UP: किसानों को अब नहीं लगानी होगी कतार, खाद की होगी होम डिलीवरी, मोबाइल एप से कर सकेंगे बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्यान्न वितरण का समय 
आधार प्रमाणीकरण से खाद्यान्न लेने में असमर्थ उपभोक्ता को फोन नंबर पर ओटीपी वेरिफिकेशन से खाद्यान्न मिलेगा। कोटेदारों को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक खाद्यान्न बांटने के निर्देश दिए गए हैं। 

बता दें कि जिले में पात्र गृहस्थी के 6,89,343 कार्ड और 29,73,360 लाभार्थी हैं। अंत्योदय के 99,365 कार्ड और 3,03,658 लाभार्थी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें