फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लिफ्ट लगवाने के नाम पर 2.80 लाख रुपये की ठगी

Fri, 06 Jun 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शोरूम में लिफ्ट लगाने के नाम पर 2.80 लाख रुपये की ठगी की गई। लंबे समय तक जब लिफ्ट नहीं लगी तो पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया। बताए गए पते पर कार्यालय भी नहीं मिला। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी मंडी स्थित गृह सज्जा शोरूम के स्वामी अनुज अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शहर के चावला चौराहा पर अपना एक फर्नीचर शोरूम बनवा रहे हैं। इसमें लिफ्ट लगाने के लिए 10 जनवरी 2025 को पूरनपुर के राजा कलेक्शन सीमेंट मार्ग निवासी विजेंद्र यादव और मंजीत यादव आए। दोनों ने अपने आप को एलगी एलीवेटर सिस्टम का कर्मचारी बताते हुए कम रुपये में लिफ्ट लगवा देने की बात कही। उन्होंने कंपनी के सीईओ मोहम्मद हलीम शाह से फोन पर बात कराकर लिफ्ट लगवाने के लिए 5.60 लाख रुपयों की मांग की। 18 जनवरी को मांगे गए रुपये में से 2.80 लाख रुपये एक्सिस बैंक लखनऊ के एक खाते में मोहम्मद हलीम शाह को ट्रांसफर किए। रुपये भेजने के छह सप्ताह बाद भी जब कोई लिफ्ट लगाने नहीं आया तो उन्होंने विजेंद्र और मंजीत यादव से संपर्क किया। आरोपियों ने कंपनी की नौकरी छोड़ने की बात कही और हलीम शाह से संपर्क करने को कहा। हलीम शाह से बात न होने पर जब वह लखनऊ के पते पर पहुंचे तो वहां कोई कार्यालय नहीं मिला। ठगी का अहसास होने पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें