फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीड़ित परिजनों को 13 लाख की आर्थिक मदद, दो बालिकाओं को प्रतिमाह मिलेंगे ढाई हजार

Fri, 06 Jun 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सेप्टिक टैंक में गैस रिसाव से दंपती समेत तीन की मौत मामले में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया। पीड़ित परिजनों को 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है। दो बालिकाओं को प्रतिमाह ढाई-ढाई हजार रुपये की मदद भी मिलेगी।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव सेल्हा निवासी प्रहलाद मंडल (60) ने कुछ दिन पूर्व घर के बाहरी हिस्से में शौचालय का निर्माण कराया था। सेप्टिक टैंक का आकार छोटा होने के कारण दिक्कत आने लगी। यह देख प्रहलाद ने पास में ही करीब आठ फुट गहराई में गड्ढा खोदकर नए टैंक का निर्माण शुरू कराया था। अधिकांश कार्य पूरा हो चुका था। बुधवार को प्रहलाद अपनी पुत्री तनु विश्वास (32) और तनु के पति कार्तिक विश्वास (40) के साथ शेष कार्य को पूरा करने के लिए स्लैब का पत्थर हटाकर टैंक के अंदर घुसे थे।
कार्य के दौरान किसी तरह पास में बने पुराने टैंक से गैस का रिसाव हो गया। दम घुटने से तीनों की मौत हो गई थी। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार सुबह डीएम ज्ञानेंद्र सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आपदा कोष से एवं कृषक प्रहलाद की पत्नी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से एक लाख की सहायता अलग से दिए जाने की बात कही है। इस तरह पीड़ित परिवारों को 13 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रहलाद की पत्नी को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ दिया जाएगा। कार्तिक विश्वास की दो पुत्रियों को प्रतिमाह ढाई-ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला प्रशासन इन बालिकाओं का संरक्षक बना है। इसके साथ ही पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिजनों को 30 हजार व अंत्योदय कार्ड एवं अन्त्येष्टि की तत्काल व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें