फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 3.90 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पांच साल में रकम दोगुना करने का झांसा देकर दो जालसाजों ने टेलर से 3.90 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का पता लगने पर जब दबाव बनाया तो 1.55 लाख रुपये वापस कर दिए गए। मगर 2.35 लाख रुपये हड़प गए। कोर्ट के आदेश पर दोनों जालसाजों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी सगे भाई हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला रजागंज देहात निवासी टेलर इब्राहीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगर की एक बैंक शाखा से पांच लाख रुपये की लिमिट कराई थी। 27 जनवरी 2017 को लिमिट स्वीकृत हुई। पड़ोस में पुरानी धोती बिक्री का व्यापार करने वाले गांव मोहम्मदपुर निवासी विजय पांडेय, बबलू पांडेय ने उससे अभिनय हायर लिमिटेड नाम की कंपनी में रुपये जमा कराए। कहा कि पांच साल में रकम दोगुना हो जाएगी। पीड़ित ने 3.90 लाख रुपये दोनों भाइयों को दे दिए। ठगी का एहसास होने पर जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो पहले टालमटोल की। फिर एक मई 2018 को पचास हजार रुपये और दो नवंबर 2018 को 1.05 लाख रुपये वापस कर दिए। शेष रुपये बाद में देने का आश्वासन दिया। मगर कुछ समय बाद रुपये वापस मांगने पर मारपीट कर धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जालसाजी के आरोपी विजय और बबलू पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महिला को झांसे में लेकर जालसाज ले गए जेवर
बिलसंडा। एक कंपनी का कर्मचारी बताकर तीन जालसाज बृहस्पतिवार को नगर के कई इलाकों में घूमे। वह महिलाओं से उनके चांदी के आभूषण मंगाकर उनकी साफ-सफाई करते रहे। बताते हैं कि मोहल्ला हाथीखाना में एक घर के बाहर बैठी महिलाओं को उन्होंने झांसे में ले लिया। पहले पीतल के बर्तन मंगाकर एक पाउडर से साफ कर दिए। फिर सोने के जेवरों को भी साफ करने की बात कही। झांसे में आकर दो सोने की अंगूठी, एक चेन पेंडल लिया और सभी को एक कुकर में बंद कर दिया। बंद करने से पहले उसमें रसोई से हल्दी मंगाकर भी डाली गई। कहा कि कुकर को गैस पर रखकर आधे घंटे तक गर्म करें। महिलाओं ने बताए अनुसार आधा घंटे कुकर को गर्म किया और जब खोलकर देखा तो उसमें जेवर नहीं थे। आसपास के लोगों की मदद से जालसाजों को तलाशा गया, मगर कोई नहीं मिला। मामले की पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें