फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक आश्रित में नौकरी पाने वाले दोनों सफाई कर्मियों की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगरपालिका ईओ वंदना शर्मा ने मृतक आश्रित में गलत तरीके से नौकरी पाने वाले दोनों सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है। डीएम ने नगरपालिका चेयरमैन की शिकायत पर मामले की जांच कराई थी।
विज्ञापन

नगरपालिका सफाई निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी नन्हें लाल की वर्ष 2016 में सेवाकाल के दौरान मौत हो गई थी। उनकी पत्नी विमला भी नगरपालिका में सफाई कर्मी हैं। मृतक के पुत्र धीरज ने मृतक आश्रित योजना में सफाई कर्मी की नौकरी हथिया ली थी। इसी तरह सफाई कर्मी जगदीश की पत्नी शारदा का वर्ष 2016 में सेवाकाल में निधन हो गया था। शारदा भी नगरपालिका में सफाई कर्मी थी। उसके पुत्र जगदीप ने भी मृतक आश्रित में गलत तरीके से नौकरी हथिया ली।
शासनादेश के अनुसार, जब पति और पत्नी दोनों ही एक विभाग में नौकरी पर हों, तो उनमें से किसी एक का निधन होने पर उसके पुत्र को मृतक आश्रित में नौकरी नहीं मिल सकती। यहां इस नियम का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका के चेयरमैन नूर अहमद अंसारी ने तीन सितंबर 2020 को डीएम पुलकित खरे से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की थी। डीएम ने ईओ वंदना शर्मा से रिपोर्ट मांगी थी। ईओ ने भी चेयरमैन द्वारा की गई शिकायत को जायज बताया था। डीएम ने ईओ को सारी औपचारिताएं पूरी करने के बाद दोनों कर्मचारियों को तत्काल सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए थे। ईओ ने शनिवार को दोनों सफाई कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें