फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक शिक्षक की पत्नी से वेतन रिकवरी का नोटिस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलसंडा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रहे स्वर्गवासी शिक्षक का दो साल तक वेतन निकलने के मामले में मृतक शिक्षक की पत्नी को नोटिस भेजा गया है। शिक्षक के खाते में पहुंचने वाले वेतन की बीएसए दफ्तर ने बैंक से विवरण निकलवाया तो पता चला कि खंड शिक्षाधिकारी से प्रमाणित होकर शिक्षक का वेतन निकलता रहा। वह बैंक में जाता रहा। वहां से शिक्षक की पत्नी एटीएम से वेतन निकालती रहीं। वर्तमान में शिक्षक के खाते में वेतन की कोई रकम मौजूद नहीं है। इसमें विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

बिलसंडा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हर्रायपुर में सहायक अध्यापक अरविंद कुमार का 22 मई 2016 को निधन हो गया था। मगर, उनकी मौत के बाद भी मई 2016 से नवंबर 2018 तक उनका वेतन पहले की तरह ही न केवल खाते में पहुंचता रहा, बल्कि स्वर्ग सिधार गए गुरुजी का इंक्रीमेंट भी लग गया। जब यह मामला प्रकाश में आया तो बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया। एडी बेसिक ने इस प्रकरण में स्वर्गवासी गुरुजी की पूरी रिपोर्ट तलब की है। इधर, जब मामला उच्च स्तर पर पहुंचा तो बीएसए की ओर से स्वर्गवासी गुरुजी के बैंक खाते का विवरण निकलवाया गया। विवरण देखकर बीएसए भी दंग रह गए। मृतक शिक्षक के खाते में पहुंचने वाला वेतन उसकी पत्नी वंदना यादव एटीएम से बराबर निकालती रहीं। उसके बाद मृतक की पत्नी ने आश्रित में नौकरी के लिए भी आवेदन कर दिया। दूसरी ओर इस मामले में एसबीआई की बीसलपुर शाखा के प्रबंधक का कहना है कि मृतक शिक्षक का वेतन किसी ने बैंक में आकर नहीं निकाला बल्कि शिक्षक के खाते से रुपये एटीएम से निकाले गए, इसलिए पता नहीं लगा।
खंड शिक्षाधिकारी को बचाने की कोशिश
इस प्रकरण में पूरी गलती खंड शिक्षाधिकारी की सामने आ रही है क्योंकि बिना खंड शिक्षाधिकारी से हाजिरी प्रमाणित कराए शिक्षक का वेतन नहीं निकलता। खंड शिक्षाधिकारी संबंधित स्कूलों का बराबर निरीक्षण करते हैं। तब शिक्षकों की हाजिरी प्रमाणित होती है। बीएसए दफ्तर के सूत्रों का कहना है कि बिलसंडा खंड शिक्षाधिकारी ने जब भी हर्रायपुर स्कूल का निरीक्षण किया तो उसमें अक्सर सभी शिक्षकों को उपस्थित दिखाया गया।
विज्ञापन

इस प्रकरण में जांच शुरू करा दी गई है। मृतक शिक्षक की पत्नी को वेतन की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया गया है। दिवंगत शिक्षक की पत्नी ने मृतक अश्रित में नौकरी के लिए भी आवेदन किया है। उनकी पत्रावली की जांच भी कराई जा रही है। - देवेंद्र स्वरूप, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें