फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरोसा में तेजी से हो रहा कटान, राहुलनगर के लोग भी दशहत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जलस्तर कम होने से शारदा नदी ने फिर तेजी से कटान शुरू कर दिया है। नदी गांव नहरोसा के समीप कटान करती हुई गांव की ओर बढ़ रही है। सप्ताह भर में 60 एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल नदी लील चुकी है। गांव राहुलनगर के समीप भी कटान शुरू हो गया है। यहां दो दिन में ढाई एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से शांत शारदा नदी ने जलस्तर घटने पर राहुलनगर के समीप फिर से कटान शुरू कर दिया है। नदी पिछले चार दिन में ढाई एकड़ जमीन निगल चुकी है। इसमें गन्ने की फसल खड़ी थी। कटान न रुकने से गांव के लोग दहशत में है। नदी से गांव को बचाने के लिए भाकपा माले का पिछले कई दिनों से क्रमिक अनशन भी चल रहा है। अनशन स्थल पर अब तक किसी अफसर के न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है। नहरोसा के प्रधान पति ने बताया कि नदी 31 अगस्त से अब तक 60 एकड़ जमीन में खड़ी गन्ने की फसल निगल चुकी है। नदी कटान करती हुई गांव के कब्रिस्तान की ओर बढ़ रही है। गांव से 80 मीटर दूरी पर नदी के आनेे से गांव के लोग दहशत में है। तेजी से हो रहे भू कटान पर बाढ़ खंड के लोग अस्थाई ठोकरें बनाने में जुटे हैं, ताकि किसी तरह नदी से गांव को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें