फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लेटर पैड से भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने वाले पर धोखाधड़ी की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कार्यालय में बैठाकर अभद्रता करने का भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने वाले कथित भाजपा नेता चंद्रबाबू सरोज के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। फर्जी पैड बनाकर पार्टी को बदनाम करने के आरोप में सरोज पर मानहानि और धोखाधड़ी की धाराओं में शुक्रवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय मंत्री हेमराज दिवाकर ने सुनगढ़ी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 14 मार्च की शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति अशोक कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर आया। उसने अपना नाम पिपराभगु गांव निवासी चंद्रबाबू सरोज बताया। कहा कि वह इंडियन पासी समाज का अध्यक्ष और भाजपा सामाजिक न्याय अनुसूचित जाति मोर्चा में बदायूं जिले का प्रभारी है। इसे सुनकर जब बताया गया कि भाजपा का इस नाम का कोई अनुषांगिक संगठन है ही नहीं। इसके बाद चंद्रबाबू ने एक लेटरपैड दिखाया। कई अन्य पदाधिकारियों ने उसे समझाया तो 20 मिनट बहस करने के बाद वह चला गया। 17 मार्च को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह को अन्य कार्यकर्ताओं से जानकारी मिली कि चंद्रबाबू सरोज ने एक वीडियो सोशल साइट्स पर अपलोड किया है। इसमें जिलाध्यक्ष पर संगीन और झूठे आरोप लगाए। इसके बाद भाजपा के कार्यालय मंत्री सक्रिय हुए। उन्होंने फर्जी पैड बनाकर चंद्रबाबू पर पार्टी को बदनाम करने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। साथ ही उस पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी और मानहानि की धाराओं में चंद्रबाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें