पीलीभीत। दुकान पर कई बार सामान खरीदकर फर्जी फोन पे एप से भुगतान करने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। शक होने पर दुकानदार ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देने से पूर्व आरोपी मोबाइल और बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदोई निवासी अभिषेक शर्मा ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मंडी समिति के सामने दुकान हैं। दुकान पर जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम शाही निवासी मनोज कुमार कई बार ग्राहक बनकर सामान ले गया। आरोप है कि सामान लेने के बाद आरोपी फर्जी फोन पे एप के माध्यम से भुगतान करने का आश्वासन देता रहा। 16 जून को जब वह सामान लेने दोबारा दुकान पर आया तो उसने पूर्व का भुगतान खाते में न आने की बात कही। इसपर आरोपी ने दोबारा फर्जी एप के माध्यम से उसके खाते में 45 हजार रुपये पोस्ट करने का मैसेज दिखाते हुए भुगतान कर देने की बात कही।
शक के आधार पर युवक को पकड़कर पूछताछ करनी चाहिए। इसपर वह बाइक और मोबाइल छोड़कर भाग गया। इसपर सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक और मोबाइल को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद