फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जूनियर और सब जूनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन आज

Tue, 17 Jun 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जूनियर और सब जूनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पीलीभीत की टीम का बुधवार शाम चार बजे गांधी स्टेडियम में चयन होगा। जिला तैराकी संघ की सचिव भावना मिश्रा ने बताया कि 28 से 30 जून तक उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी संघ के तत्वावधान में लखनऊ के डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 41वीं सब जूनियर एवं 51 वीं जूनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसके लिए बुधवार को शाम को चयन ट्रायल होगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक बालिका व बालक बुधवार को समय से पहुंचे। ट्रायल जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव दीप कमल दुबे, तैराकी कोच दीपक बिष्ट और महेश तिवारी की देखरेख में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें