पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मोहल्ला बमनपुरी निवासी निरंजन सिंह की ओर
से गांव पिपरिया दुलई निवासी संतोष कुमार व उसके तीन साथियों के खिलाफ
धोखाधड़ी, मारपीट व लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस ने बताया
कि मोहल्ला बमनपुरी निवासी निरंजन सिंह ने गांव पिपरिया दुलई निवासी संतोष
कुमार से एक प्लॉट के तिहाई हिस्से का सौदा 27 लाख रूपये में किया था। बतौर
बयाना डेढ़ लाख रुपये भी संतोष को दे दिए। बैनामा कराने की तारीख 20 नवंबर
2013 तय हुई। आरोप है कि संतोष ने भूमि का बैनामा कराने से इनकार कर दिया।
29 जनवरी 2015 को अपने तीन साथियों के साथ निरंजन सिंह के घर में घुसकर
मारपीट की और तोड़फोड़ की। अलमारी में रखे 6500 सौ रुपये, सोने की चेन,
अंगूठी लूट ली। कागजों को जला दिया और धमकाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर
निरंजन सिंह की ओर से संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।