फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार महिलाओं की गेहूं की फसल जोती, विरोध पर गाली-गलौज कर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चार महिलाओं के खेत में बोए गए गेहूं को आरोपियों ने ट्रैक्टर से जोत दिया गया। विरोध पर महिलाओं से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में हजारा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना हजारा थाना क्षेत्र के गांव कंबोजनगर टिल्ला नंबर चार में 15 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे की है। गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी जीत सिंह की पुत्री कृष्णा कौर ने बताया कि उसके अलावा कुलविंदर कौर, सीमा कौर, गुरमेज कौर, सुरजीत कौर ने अपने खेतों में गेहूं की बोआई कराई थी।
विवाद पर सभी के बोए गए गेहूं को गांव कंबोजनगर निवासी हरभजन सिंह, उसके भाई शमशेर सिंह, पप्पू सिंह उर्फ गुरमेज सिंह और गांव के अमरजीत सिंह ने ट्रैक्टर से जोत दिया। विरोध पर आरोपियों ने धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी दी। हजारा पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें