फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: असम हाईवे पर चार ट्रकों की भिड़ंत, हेल्पर की मौत

विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़े ट्रक। संवाद
विज्ञापन
गजरौला। असम हाईवे पर मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार ट्रक आपस में टकरा गए। दुर्घटना में एक ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई, जबकि अन्य कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद ट्रकों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

हादसा थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम गढ़ा पचपेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के निकट धर्मकांटे के पास हुआ। धर्मकांटे पर तौल कराने के लिए ट्रक को हाईवे पर बैक किया जा रहा था। इस दौरान पीछे से आए एक के बाद एक चार ट्रकों की भिड़ंत हो गई। तीनों ट्रक पूरनपुर की ओर से आ रहे थे। ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। पीछे से टकराए एक ट्रक के गजरौला थाने के गजरौला कलां के 35 वर्षीय हेल्पर सोहनपाल गंभीर रूप से घायल मिले। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
एक के बाद एक चार ट्रक के टकराने की घटना के बाद हादसे पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
होली की खुशियां मातम में बदलीं
सोहनपाल की मौत से परिवार में मातम छा गया। उसके परिवार में तीन बड़ी बहनें और दो बड़े भाई हैं। सभी विवाहित हैं, जबकि मृतक अविवाहित था। माता-पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। सभी लोग मेहनत-मजदूरी करते हैं। होली के पर्व से पूर्व मौत से परिवार के लोग बदहवास हो गए। जहां एक ओर परिवार में रंग और गुलाल की तैयारियां चल रही थीं। वहीं, अब सन्नाटा पसरा हुआ है। गजरौला पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।

गजरौला क्षेत्र में हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़े ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें