फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार हजार उपभोक्ताओं को पांच घंटे झेलनी पड़ी बिजली कटौती

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी ​स्थित ट्रांसफार्मर पर काम करते कर्मचारी। स्त्रोत विभाग - फोटो : जिला सहकारी बैंक में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देते डा. भूदेव राजपूत, व पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार।
विज्ञापन
पीलीभीत। बिजली कटौती की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार रात से ही लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ा। मंगलवार को दिन में भी कटौती की समस्या से चार हजार उपभोक्ताओं को पांच घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन की ओर से मीना बाजार के पास पानी की पाइप लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। मरम्मत के रास्ते में बिजली का खंभा होने के कारण रात 12 बजे शटडाउन लेना पड़ गया। इससे इलाके के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। अपराह्न करीब दो बजे वहां बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी।
इसके अलावा सोमवार को एक फेस में दिक्कत आने से एकता मोहल्ले की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। करीब एक घंटे के बाद यहां बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। वहीं शहर के गैस चौराहा और सुनगढ़ी स्थित ट्रांसफॉर्मर पर मेंटीनेंस कार्य के चलते यहां शटडाउन लिया गया। इस कारण शहर के करीब चार हजार उपभोक्ताओं को पांच घंटे से ज्यादा बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, तुलाराम, राजीव कॉलोनी, स्टेशन रोड, बल्लभ नगर, मधुवन कॉलोनी, सुनगढ़ी के अलावा कई अन्य इलाकों में लोगों को बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ी। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर बिजली की समस्या आई थी, टीम को मौके पर भेजकर वहां की व्यवस्था को सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें