फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नकदी, मोबाइल फोन लूट में चार संदिग्ध हिरासत में

Sat, 19 Oct 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बाइक सवारों की पिटाई कर नकदी, मोबाइल लूट की घटना के खुलासे में एसओजी को लगाया गया है। एसओजी ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवक घुंघचाई थाने में लाए गए हैं।
विज्ञापन



घटना सोमवार को मैंगलगंज हाईवे पर गांव शहबाजपुर के समीप हुई थी। घुंघचाई थाना के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी आशीष गुप्ता, आकाश कुशवाहा, आकाश शर्मा सोमवार को पंकज कॉलोनी में एक कार्यक्रम में खाना बनाकर बाइक से घर लौट रहे थे। शहबाजपुर के समीप पहले से खड़े कार सवार बदमाशों ने बाइक सवारों को रोककर बाइक की चाबी निकाल ली।

बाइक चोरी की होने की बात कहते हुए धमकाया। विरोध पर तीनों युवकों की पिटाई कर आकाश गुप्ता से मोबाइल, घड़ी, मोबाइल के कवर में रखे रुपये, आकाश शर्मा का मोबाइल लूट लिया था। इस दौरान आकाश शर्मा ने अपना मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिया था। लूटपाट के बाद बदमाश कार से फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने घुंघचाई थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घुंघचाई पुलिस ने घटना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की होना बताया। कोतवाली पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज न कर मोबाइल गायब होने की सूचना दर्ज की थी। घटना के खुलासा में एसओजी को लगाया गया है। एसओजी बृहस्पतिवार को क्षेत्र में डेरा जमाए रही। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि घटना में अभी कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें