फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में अगले सत्र से लगेंगी पैरामेडिकल की भी कक्षाएं

Sat, 19 Oct 2024 03:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत का मेडिकल कॉलेज भवन।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा की ओर से पैरामेडिकल कोर्सों को शुरू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों ने इसकी अनुमति दे दी है। अगले सत्र में यहां पर पैरामेडिकल कोर्स के छात्र-छात्राएं अध्ययन कर सकेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इस सत्र से एमबीबीएस की कक्षाओं को शुरू कर दिया गया है। अन्य कोर्सेस के छात्र-छात्राओं के लिए अब पैरामेडिकल कोर्सेस के लिए अनुमति मांगी गई थी। जिसकी अनुमति शासन की ओर से मिल गई है। हालांकि, देरी की वजह से इस सत्र में पैरामेडिकल की कक्षाओं को शुरू नहीं कराया जा सका।
शैक्षिक सत्र 2025-26 से मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। साथ ही कक्षाओं के संचालन को भवन और पैरामेडिकल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास भी बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मेडिकल प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि अगले सत्र से हर हाल में पैरामेडिकल की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें