फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सियार के हमले में चार लोग घायल

Thu, 16 Oct 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। गांव तिरकुनिया नसीर और नवदिया में बुधवार की शाम एक सियार ने आतंक मचा दिया।
विज्ञापन

सियार ने करीब एक किलोमीटर के दायरे में महिला प्रधान के पति सहित चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तिरकुनिया नसीर की प्रधान के पति सरजीत सिंह बिल्लू ने बताया कि वह शाम के समय घर के बाहर खड़े थे। आम के बाग से निकलकर एक सियार ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान सरजीत भी घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद सियार नवदिया गांव पहुंचा और वहां हैंडपंप पर हाथ धो रही गोमती देवी पर हमला कर दिया। चीख सुनकर उनके पति शोभीराम लाठी लेकर पहुंचे। उन्होंने भगाने का प्रयास किया, लेकिन सियार ने उनपर भी झपट्टा मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद सियार ने उसी गांव में भजन सिंह के घर के बाहर खड़े उनके साले पंजाब के अमृतसर निवासी संतोख सिंह पर हमला कर दिया। उन्होंने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें