फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले के चार समूह लगाएंगे महाकुंभ में स्टॉल, पहले चरण में लगे जलकुंभी के उत्पाद

Fri, 17 Jan 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद भी प्रयागराज महाकुंभ शामिल हो रहे हैं। पहले चरण में मरौरी ब्लॉक के शक्ति स्वयं सहायता समूह के जलकुंभी के उत्पादों को स्टॉल लगा है।
विज्ञापन


डीसी एनआरएलएम वंदना ने बताया कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चार चरणाें में जिले के चार स्वयं सहायता प्रयागराज महाकुंभ में प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक चरण में एक समूह प्रयागराज जाएगा। पहले चरण में 13 से 22 जनवरी से शक्ति स्वयं सहायता समूह का स्टॉल लगा है। इसमें जलकुंभी के उत्पाद शामिल हैं। तीन अन्य समूहों के माध्यम से आर्गेनिक और हैंडलूम उत्पादों का स्टॉल लगेगा। समूहों का चयन हो चुका है। इनकी तैयारी भी पूरी हो चुकी हैं। समूह अपने निर्धारित स्लॉट (चरण) में प्रयागराज पहुंचेंगे। स्टॉल डीसीएनआरएलएम प्रयागराज की देखरेख में लग रहे हैं।


काला गेहूं- चावल से सुधरेगा स्वास्थ्य
बिलसंडा। आजमपुर बरखेड़ा के समूह के सदस्य काला गेहूं, काला चावल, दलिया, खांड गुड़ को तैयार कर महाकुंभ में प्रदर्शनी लगाएंगी। समूह की अध्यक्ष गिरजा देवी ने बताया कि उनके समूह से निर्मित उत्पाद काला गेहूं और चावल के सेवन पेट सही रहता है, लोग स्वस्थ्य रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें