फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल में मिला ग्रामीण का चार दिन पुराना शव

विज्ञापन
न्यूरिया क्षेत्र के जंगल में शव मिलने पर जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
शादी समारोह छोड़कर रोते-बिलखते मायके से वापस लौटी पत्नी
विज्ञापन

न्यूरिया। गांव मेथी सैदुल्लागंज निवासी वेद प्रकाश (45) का शव जंगल में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस शव करीब चार दिन पुराना बता रही है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर कई ग्रामीण वनकटी चौकी क्षेत्र के जंगल में बकरियां चराने गए। उन्होंने वहां एक शव पड़ा देखा। अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। शव की पहचान जंगल के निकट के गांव मेथी सैदुल्लागंज निवासी वेद प्रकाश के रूप में हुई। मृतक की पत्नी गायत्री देवी बच्चों को साथ लेकर चार दिन पहले अपने मायके गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कैंच चली गई थी। मायके में सोमवार को विवाह कार्यक्रम होना था। जैसे ही पत्नी को घटना की सूचना मिली तो शादी का कार्यक्रम छोड़कर लौट आई। पुलिस का कहना कि शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। दुर्गंध उठ रही थी। हिम्मतनगर चौकी इंचार्ज संजीव डागर ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी सुभाष मावी का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें