फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आरआरसी के पास गंदगी का अंबार, कूड़ा कलेक्शन नहीं होता मिला

विज्ञापन
अमरिया ब्लॉक में निरीक्षण करते अफसर। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया ब्लॉक के गांव जगत में डीपीआरओ के निरीक्षण में आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) के पास गंदगी का अंबार मिला। ग्राम पंचायत को दिए गए उपकरणों से कूड़ा कलेक्शन होता नहीं मिला। साथ ही पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक भी अनुपस्थित मिले। भवन की टाइल्स क्षतिग्रस्त मिली। डीपीआरओ ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराए जाने के निर्देश जारी कर सात दिनों में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

गांव जगत में डीपीआरओ रोहित भारती ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक नहीं मिले। चहारदीवारी का काम भी अधूरा मिला। इसके बाद उन्होंने आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया, जहां कूड़ा प्रबंधन को दिए गए ई-रिक्शे का उपयोग होते हुए नहीं मिला। आरआरसी के पास गंदगी का अंबार मिला। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया, जहां मिली कमियों को दूर कराए जाने के निर्देश दिए गए। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि गांव जगत का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कुछ कमियां मिलीं। सुधार के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें