फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी में बनते मिले केक और पेटीज

Wed, 18 Nov 2015 10:35 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने शहर की बेकरी पर छापेमारी का निरीक्षण किया। बेकरी में गंदगी के बीच केक और पेटीज बनते मिले। टीम ने केक और पेटीज का नमूना लेकर बेकरी मालिक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


खाद्य विभाग ने सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बुधवार को शहर की चूने वाली गली में स्थित पप्पू बेकरी पर छापा मारा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में बेकरी के अंदर कारखाने में काफी गदंगी मिली।

गंदगी और बदबू के बीच यहां बर्थडे केक एवं पेटीज बन रही थीं। इस पर टीम ने नाराजगी जताते हुए बेकरी मालिक को कारखाने की सफाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कारखाने में बन रहे केक और पेटीज का नमूना भी लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य खाद्य निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता, खाद्य निरीक्षक देवेंद्र वर्मा, खालिद हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


अभिहीत अधिकारी ने बताया कि नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। साथ ही गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में साफ सफाई और संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें