फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला किसान का शव, मची सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्रसर पर भेजे गए गन्ने की जानकारी करने गए एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर तालाब में पड़ा मिला, जबकि बाइक कुछ दूरी पर एक खेत में खड़ी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत तालाब में डूबने से होना बताया गया है। शरीर पर चोट का कोई निशान न होने से मामला गहरा गया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सुकटिया गांव के रहने वाले 22 वर्षीय प्रेमपाल खेती करता था। बृहस्पतिवार सुबह अलियापुर के एक व्यक्ति की ट्रैक्टर ट्रॉली से प्रेमपाल ने अपना गन्ना पौटाकलां के एक क्रसर पर भिजवाया। पीछे से बाइक पर सवार होकर प्रेमपाल भी गांव के दो व्यक्तियों संग चला गया। इसके बाद शाम करीब छह बजे प्रेमपाल का शव गांव के बाहर तालाब में पड़ा मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव बाहर निकालकर परिवार वालों से जानकारी जुटाई। इसमें परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। सिर्फ मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशा करने के बाद तालाब में गिरने का प्रतीत हो रहा है। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम में भी डूबने से मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें