फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिनों लापता मजदूर की लाश मिली, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
सियाराम फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। सात दिनों से लापता गांव कैंम सिकलापुर निवासी मजदूर सियाराम (38) की शनिवार को लाश मिली। पत्नी लीलावती ने शहर के स्टेशन रोड निवासी फारूक कबाड़ी और अपने ही गांव के ही लोचन, हरप्रसाद के खिलाफ लेनदेन के विवाद में हत्या करने के आरोप के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव कैंम सिकलापुर निवासी 38 वर्षीय सियाराम 20 नवंबर से लापता चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की मोहनपुर गांव के एक खेत में शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। इस दौरान सियाराम के परिजनों को भी बुलाया गया। मृतक की पत्नी ने अपने पति सियाराम के रूप में शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी लीलावती ने पति की रुपयों के लेनदेन का आरोप लगाते हुए हत्या किए जाने की बात कही। पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि 23 नवंबर को तहरीर दी गई, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद एसपी से शिकायत की गई। जिसमें कहा गया कि 20 नवंबर को रात आठ बजे बिना बताए घर से चल गए थे। जबकि शहर के स्टेशन रोड निवासी फारूक कबाड़ी और गांव के ही लोचन, हरप्रसाद से रुपयों के लेन देन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी को लेकर लगातार जाने से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर तीन के खिलाफ 302, 364, 201 के तहत रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गांव मोहनपुर के पास शव मिला था। शिनाख्त में मृतक सियाराम का शव निकला। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। - सुनील दत्त, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें