फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त से आमरण अनशन करेंगे पूर्व मंत्री

Sun, 13 Aug 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
anshan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आरोप: सांसद के दबाव में नहीं घोषित हो रहा नरभक्षी 
विज्ञापन

अमरिया में भी सपाइयों ने शुरू किया धरना 

बाघ के आतंक के खिलाफ धरने पर बैठकर पूर्व राज्यमंत्री ने अब आमरण अनशन की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद के दवाब में खूनी बाघ को नरभक्षी घोषित नहीं किया जा रहा है। उधर अमरिया में भी सपाइयों ने धरना शुरू किया है। 
बाघ के हमले में पिछले दिनों चार दिन में चार लोगों की जान चली गई थी। इससे कई दिन पूर्व तक वनकटी से निकले बाघ ने पूर्वमंत्री के गांव टाहपौटा के इर्द गिर्द कई गांव में उत्पात मचाया था। बाघ की बढ़ती घटनाओं के विरोध में पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। नेहरू पार्क में चल रहे धरने में पूर्व मंत्री ने कहा कि किसानों पर लगातार हो रहे हमले के बाद भी प्रशासन और वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद के दबाव में वन विभाग बाघ को नरभक्षी घोषित नहीं कर रहा है। उनका आरोप है कि सांसद के इशारे पर ही डीएम भी संवेदन शून्य हैं। अब तक न तो सांसद किसी के घर सांत्वना देनी पहुंची और ही डीएम। उन्होंने ऐलान किया कि 15 अगस्त को सुबह ध्वजारोहण के बाद धरना आमरण अनशन में बदल जाएगा जिसमें वह स्वयं आमरण अनशन पर बैठेंगे। धरने में ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, मान सिंह, महेश चंदानी, विद्याराम वर्मा, धर्मेन्द्र लोधी, राजेश पटेल, गुरमेल सिंह सहित कई लोग थे। 
विज्ञापन


अमरिया में भी धरना शुरू
अमरिया। बाघ के हमलों में मारे गए लोगों के परिवारीजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने एवं बाघ को पकड़ने की मांग को लेकर सपा के तहसील अध्यक्ष सद्दीक हुसैन की अध्यक्षता में धरना शुरू किया गया। धरने मेें पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव ने कहा लगातार घटनाओं के बाद भी प्रशासन व वन विभाग प्रभावी कार्रवाई  नही कर रही है। इस मौके पर तसलीमुलशान खां, जगपाल गुप्ता, अय्यूब खां, राम बती शर्मा, शमा परबीन, मोहम्मद आरिफ, वली अहमद, अशर्फी लाल, पलविन्दर सिंह, हरविन्दर सिंह, शक्ति गुप्ता, डॉ. शफीक मलिक, बलकार सिंह, अख्तर खां, खजान सिंह, असलम जावेद, हसनैन मलिक, अदील अहमद, मोहम्मद आसिम, बलजीत सिंह, इरशाद अहमद, आशिक अन्सारी, दाता राम, जमा मलिक, गीता गुप्ता, राज कुमारी यादब, गोमती प्रजापति, अनीता शर्मा, मम्ता सक्सेना, मोहम्मद बारी, इकरार अन्सारी, आमिर मलिक, अखलाक अहमद, मोहम्मद यासीन, नाहिद अहमद, शानू आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन


प्रधान संगठन भी करेगा अंादोलन 
अमरिया। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया बाघ हमलों एवं बाघ केे न पकड़े जाने के विरोध में सोमवार अमरिया तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें