फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने भाजपा पर चलाए सियासी तीर, कहा - वर्ष 2022 में बनेगी बसपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ बसपा नेता अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

फूलबाबू ने शुक्रवार को गांव मुड़िया भगवंत में आयोजित पार्टी की बैठक में कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों से किसानों का मोह भंग हो गया है। प्रदेश की जनता अब बसपा की ओर आशा भरी नजरों से निहार रही है। बसपा ही सत्ता में आने के बाद जनता की कसौटियों पर खरी उतर पाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार उखाड़ फेंकने और उसके स्थान पर बसपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। बैठक में आरपी सिंह, रमेश शुक्ला, मुन्ना लाल, राजीव शर्मा, पुत्तूलाल वर्मा, मुरारी लाल सागर, राजेश गौतम, विमल कुमार, अशोक, राजेेंद्र सिंह जसवंत सिंह, योगेश, रामप्रकाश, रामबहादुर, छत्रपाल और रामसिंह आदि वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता विमल कुमार ने और संचालन रमेश शुक्ला ने किया। इस मौके पर लोगों ने फूलबाबू का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

यूनियन की नई कमेटी गठित
समाजवादी मजदूर यूनियन चीनी मिल शाखा की नव गठित कमेटी के लिए अयोध्या प्रसाद सभापति, रमाकांत उपसभापति, सुशील मिश्रा मंत्री, रजनीश मिश्रा संयुक्त मंत्री, जावेद अली संगठन मंत्री, नईम खां संयुक्त मंत्री और औतार सिंह कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। इसके अलावा अशोक कुमार, नीरज वर्मा, रामेश्चर दयाल और जाहिद हुसैन कार्यकारिणी समिति के सदस्य मनोनीत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें