फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक रहते कहीं, वोट बना दिया कहीं

Tue, 01 Sep 2015 11:36 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएलओ ने आंखमूद कर पूर्व विधायक अरशद खां और उनके परिवार के वोट पूरनपुर देहात की ग्राम पंचायत में बार्ड तीन मेें बना दिए। पूर्व विधायक ने एसडीएम और बीडीओ से इसकी शिकायत कर जांच कराकर वार्ड तीन में बनाए गए वोट कटवाने और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अरशद खां परिवार के साथ पूरनपुर देहात के वार्ड 15 मेें रहते हैं। उनके वोट वोटर लिस्ट में क्रमांक 1850 ग में है। उनका और उनके परिवार का गलत ढंग से वोट पूरनपुर देहात के वार्ड तीन से बना दिया गया। पूर्व विधायक ने पूरे मामले की शिकायत एसडीएम और बीडीओ को पत्र भेजकर की है।  पत्र में वार्ड  तीन में बने उनके और उनके परिवार के वोटों को निरस्त कराने, जांच कराकर दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत पर मामले की जानकारी बीएलओ से की गई। बीएलओ ने बताया कि मोहल्ला के कुछ लोगों ने पूर्व विधायक का घर बताते हुए उनके परिवार के सदस्यों के नाम बताए थे। उन्होंने बीएलओ को दावा आपत्ति के बाद उक्त वोटों को काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें