फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव पर लगा जमीन पर कब्जे व निर्माण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। न्यूरिया थाना के गांव के पथरिया निवासी 60 वर्षीय नंदरानी ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, उनके भाई मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह व राजीव सिंह पर जमीन पर अवैध कब्जे व निर्माण का आरोप लगाया है। अन्य कई तरह से प्रताड़ित किए जाने की बात भी कही। हालांकि पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोप निराधार और मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में नंदरानी ने बताया कि वर्ष 2017 में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व उनके भाइयों ने गांव भिंंडारा के निकट की जमीन खरीदने का सौदा 5.69 लाख रुपये में किया। पांच लाख रुपये से संबंधित चेक और 69 हजार रुपये नकद दिए। आरोप है कि पहले तो टालमटोल कर बैंक में चेक लगाने से मना करते रहे। बाद में तारीख निकल जाने के बहाने से चेक वापस ले ली। भुगतान न होने पर उन्होंने जमीन का वाद सिविल न्यायालय में दायर किया। महिला का आरोप है कि पूर्व जिलाध्यक्ष और उनके भाई जमीन पर अवैध निर्माण भी कराना चाहते हैं। उधर, जिलाध्यक्ष बनने संजीव प्रताप सिंह ने उन्हें और परिवार को तरह-तरह से प्रताड़ित किया। पिटाई भी कराई। संवाद
सभी आरोप गलत, कोर्ट में है मामला

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के सभी आरोप निराधार हैं। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पूर्व में महिला ने लिखित समझौता भी किया है। उधर, नगर पंचायत मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह का कहना है कि समझौते की काॅपी है। दूसरे लोगों के बहकावे में आकर शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें