फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन विभाग ने कब्जा मुक्त कराई टाइगर रिजर्व की जमीन, किया जाएगा पौधरोपण

Sat, 16 May 2026 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे जंगल में वन विभाग, राजस्व टीम और पुलिस की संयुक्त टीम ने वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कई बीघा भूमि कराई कब्जामुक्त कराई गई। 
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में कई वर्ष से अवैध रूप से जोती जा रही वन विभाग की जमीन को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शामिल किए जाने पर वन अधिकारियों ने कई थानों की पुलिस के साथ शुक्रवार को मौके पर जाकर जमीन भूमाफिया से कब्जामुक्त कराई।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों ने कब्जामुक्त कराई गई करीब 25 हेक्टेयर जमीन के किनारे जेसीबी से खाई बनवाने के साथ वहां झंडी लगवा दी गई हैं। अब कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर वन विभाग पौधरोपण कराएगा। वन विभाग के सर्वे अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि नवीनगर वन चौकी के पास पांच हेक्टेयर और गहलुइया, बरीबरा, नवदिया बंकी आदि गांवों में करीब 20 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर कब्जामुक्त कराई गई है।

पीलीभीत के उप प्रभागीय वन अधिकारी राम सिंह चौहान ने बताया कि 2019 में जमीन को शाहजहांपुर जिले से उनके कब्जे में मिलने के बाद टाइगर रिजर्व में होने पर काफी जद्दोजहद के बाद जमीन को कब्जामुक्त कराया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें