फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीटीआर की खूबसूरती के कायल हुए विदेशी राजदूत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ चूका बीच और जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, किया रात्रि विश्राम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर (पीलीभीत)। पांच देशों के राजदूत बृहस्पतिवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) भ्रमण के लिए मुस्तफाबाद पहुंचे। परिवार के साथ जंगल सफारी का आनंद लिया। पीटीआर की खूबसूरती के सभी कायल हुए। चूका बीच में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को यह दल रुद्रपुर के लिए रवाना होगा।
भारतीय वैश्विक व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (जीटीटीसीआई) की ओर से बरेली में आयोजित विश्व वन्यजीव दिवस के कार्यक्रम में साइप्रस, किर्गिस्तान, मॉरीशस, मंगोलिया और सूरीनाम के राजदूत परिवार के साथ शामिल होने पहुंचे। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सुंदरता को देखने का मन बनाया। कार्यक्रम जारी होने के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन तैयारियों में जुटा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह राजदूतों का दल मुस्तफाबाद पहुंचा। रेंजर सहेंद्र यादव ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद सभी जंगल सफारी के लिए रवाना हुए। भ्रमण के दौरान वन्यजीवों के दीदार भी हुए। जंगल की हरियाली, नहरों का फैला जाल आकर्षण का केंद्र रहा। चूका बीच के अद्भुत नजारे को देख सभी काफी खुश हुए। जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

चूका बीच में रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार को यह दल प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार रुद्रपुर के लिए रवाना हो जाएगा। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा गया। पीटीआर का पर्यटन सभी को काफी पसंद आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें