पूरनपुर (पीलीभीत)। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर के गांव महंगापुर निवासी गगनदीप को पिटाई कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता गगनदीप कौर की मां बलजिंदर कौर ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर पुत्री के ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। बलजिंदर कौर ने बताया कि पुत्री गगनदीप कौर की शादी 15 फरवरी 2023 को पूरनपुर के गांव रंपुरा कोन निवासी संदीप सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद संदीप सिंह और उसके परिजन दहेज की मांग को लेकर पुत्री को परेशान करने लगे। संवाद