फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे और सीमावर्ती इलाकों की चौकियों पर फोर्स बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन को देखते हुए जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। एसपी ने समस्त थानों की पुलिस को निगरानी के निर्देश दिए हैं। खासकर किसानों एकत्र होने और दिल्ली कूच करने से जुड़ी सूचनाओं पर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं। खुफिया विभाग को भी एक्टिव रहने को कहा गया है। साथ ही किसान संगठनों से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर भी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में किसान कूच किए हुए हैं। धरना प्रदर्शन चल रहा है। सरकार से कई चरणों में हुई वार्ता के बाद भी कोई नतीजा अब तक नहीं निकल सका है। नेपाल और उत्तराखंड से सटा जिला होने पर पीलीभीत हमेशा ही संवेदनशील रहा है। खेती भी यहां बड़े पैमाने पर होती है। किसान संगठन यहां भी कई बार तीनों कानूनों का विरोध जता चुके हैं। हाईवे जाम किए जा चुके हैं। इसके अलावा कई किसान दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने यहां से गए हुए हैं। अब इस मामले को शासन से निर्देश मिलने के बाद गंभीरता से लिया जा रहा है कि यह कानून और शांति व्यवस्था में खलल न डाल दे।
किसान आंदोलन को देखते हुए जनपद में हाईअलर्ट जारी किया गया है। समस्त थानों की पुलिस को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे और सीमावर्ती पुलिस चौकियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। शाही चौकी, पूरनपुर के गढ़वाखेड़ा, हजारा और बीसलपुर की खनका और चुर्रासकतपुर चौकी पर फोर्स बढ़ा दी गई है। एलआईयू को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों के एकत्र होने की सूचना को तत्काल अपडेट किया जाए। अगर कहीं भी किसान जुटते हैं तो उन्हें समझाने का प्रयास कर वापस भेज दिया जाए। रात में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें